लाइव न्यूज़ :

West Bengal Elections: पीएम मोदी का प्रदेश भाजपा सांसदों से संवाद, पार्टी जमीनी रणनीति बनाने में जुटी

By भाषा | Updated: March 9, 2020 20:36 IST

प्रदेश में 2019 में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आया जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 40 प्रतिशत से अधिक हो गया जबकि तृणमूल कांग्रेस का 44 प्रतिशत रहा ।

Open in App
ठळक मुद्दे 2016 में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की 295 सदस्यीय विधानसभा में 211 सीटें जीती थीभाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। भाजपा का वोट शेयर 10 प्रतिशत जबकि तृणमूल कांग्रेस का 45 प्रतिशत था ।

नयी दिल्ली: भाजपा अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये जमीनी तैयारियों में जुटी हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों राज्य के पार्टी सांसदों से बातचीत की और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और मुद्दों के बारे में उनका विचार जाना । संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उनकी राय पूछी। इससे समझा जा सकता है कि 2021 के अप्रैल-मई में आसन्न विधानसभा चुनाव को पार्टी कितनी गंभीरता से ले रही है।

प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों तक छोटे दल के रूप में जानी जाने वाली भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 42 में 18 लोकसभा सीट जीत कर सबको स्तब्ध कर दिया था । भाजपा को उम्मीद है कि प्रदेश की तृणमूल सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण एवं विकास के अभाव के आरोपों के मद्देनजर हिन्दू मतों के एकजुट होने से उसे राज्य में सत्ता पर काबिज होने में मदद मिलेगी ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘ मोदीजी ने प्रत्येक सांसद से मिलने का निर्णय किया। वह पार्टी सांसदों से अनेक राजनीतिक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पार्टी सांसदों का मनोबल बढ़ता है और चुनाव से पहले उन्हें ऊर्जा मिलेगी।’’ पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मोदीजी ने पूछा कि विधानसभा में जीत के लिये क्या किया जाना चाहिए और केंद्र सरकार की कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों की क्या राय है। गौरतलब है कि चटर्जी संसद में जनता एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों को मुखर रूप से उठाती हैं।

वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की 295 सदस्यीय विधानसभा में 211 सीटें जीती थी जबकि वाम मोर्चा एवं कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। भाजपा का वोट शेयर 10 प्रतिशत जबकि तृणमूल कांग्रेस का 45 प्रतिशत था ।

बहरहाल, प्रदेश में 2019 में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आया जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 40 प्रतिशत से अधिक हो गया जबकि तृणमूल कांग्रेस का 44 प्रतिशत रहा । उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा और दिल्ली में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पार्टी पश्चिम बंगाल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और हिन्दुत्व के साथ विकास की रणनीति को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव