लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनावः बीरभूम जिले में भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:17 IST

Open in App

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 29 अप्रैल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच बीरभूम जिले के इलम बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

एक अधिकारी ने बताया कि भिड़ंत के दौरान बोलपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनिर्बन गांगुली पर भी हमला हुआ।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपराह्न करीब 2:30 बजे आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

वहीं, गांगुली ने आरोप लगाया कि बोलपुर में मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान 'तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों' ने उन पर हमला किया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किया।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, '' जब तक तृणमूल के गुंडों ने लोगों को नहीं धमकाया था, तब तक कहीं कोई समस्या नहीं थी..... मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी। उन्होंने हमला किया और मेरे वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।''

बोलपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं राज्य सरकार के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने गांगुली के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें वहां से हटा दिया।

सिन्हा ने आरोप लगाया, '' गांगुली जहां भी गए, लोगों ने सामने आकर उनका विरोध किया क्योंकि वह लोगों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। असल में भाजपा उम्मीदवार ने शांति भंग करने का प्रयास किया।''

इस घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने गांगुली की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है और जिला प्रशासन से मामले में रिपोर्ट तलब की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?