पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:46 IST2021-04-01T15:46:24+5:302021-04-01T15:46:24+5:30

West Bengal elections: BJP candidate's car attacked, three people arrested | पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार

केशपुर (पश्चिम बंगाल), एक अप्रैल पश्चिम बंगाल में केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तन्मय घोष के वाहन को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के एक समूह ने घोष के वाहनों पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया और साथ ही मीडियाकर्मियों की कारों में तोड़फोड़ की।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा है।

ईसी ने प्रशासन से इस पर एक रिपोर्ट भी मांगी है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर इलाके में गत रात उत्तम दोलुई नाम के एक टीएमसी कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत हाई प्रोफाइल नंदीग्राम समेत 30 सीटों पर मतदान चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal elections: BJP candidate's car attacked, three people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे