लाइव न्यूज़ :

West Bengal Assembly Election 2021: हावड़ा में रिक्‍शा चालक के घर पहुंचे अमित शाह, जमीन पर बैठकर खाया खाना

By गुणातीत ओझा | Updated: April 7, 2021 17:18 IST

West Bengal Elections 2021: हावड़ा के दोमजुर विधानसभा सीट से टीएमसी से बीजेपी में आए राजीब बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को अमित शाह ने उनके समर्थन में यहां रोड शो निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दोमजुर इलाके में एक रिक्‍शा चालक के यहां दोपहर का भोजन किया।अमित शाह के साथ भाजपा प्रत्‍याशी राजीब बनर्जी और अन्‍य नेताओं ने भी जमीन पर बैठकर खाना खाया।

हावड़ा। पश्मिच बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Polls) के चलते भाजपा के तमाम दिग्गज नेता डेरा जमाए हुए हैं। राज्य में आठ चरणों में चुनाव संपन्न होना है। अभी तक तीन चरण का मतदान संपन्न हुआ है। चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होना है। इस बीच, बुधवार को हावड़ा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दोमजुर इलाके में एक रिक्‍शा चालक के यहां दोपहर का भोजन किया। अमित शाह के साथ इस सीट से भाजपा प्रत्‍याशी राजीब बनर्जी और अन्‍य नेताओं ने भी जमीन पर बैठकर पार्टी समर्थक रिक्‍शा चालक के यहां दोपहर का खाना खाया।

शाह और अन्य नेताओं के खाना खाते समय मेजबान उनकी खातिरदारी में लगे थे। इससे पहले,शाह ने दोम्जुर में एक रोड शो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। शाह फूलों से सजे एक वाहन पर सवार होकर रोड शो में पहुंचे थे, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘कटआउट’ और भाजपा के झंडे लगे थे। शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दोम्जुर से पार्टी के उम्मीदवार राजीव बनर्जी ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

यह पहली बार नहीं है जब अमित शाह आम जनता के घर पहुंचे हों और वहां भोजन किए हों। इससे पहले भी कई मौकों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के घर पर अमित शाह भोजन कर चुके हैं। शाह जब दोमजुर में रिक्‍शा चालक के घर पहुंचे तो उन्‍हें देखने के लिए लोगों का जमघट लग गया। बता दें कि भाजपा उम्‍मीदवार राजीब बनर्जी पहले तृणमूल कांग्रेस में थे। चुनाव से पहले उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु और असम में भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हावड़ा के दोमजुर में उन्‍होंने राजीब बनर्जी के पक्ष में वोट मांगने के लिए रोड शो निकाला। अपनी चुनावी सभाओं में अमित शाह लगातार मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर हमला करते देखे जा रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार बंगाल में बीजेपी 200 से ज्‍यादा सीटें लाकर सरकार बनाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में 63 से 68 सीटें जीतने को लेकर आशवस्त है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर मतदान पूर्ण हो चुका है और पांच चरण के चुनाव अभी और होने हैं। शाह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का अनुमान है कि वह चुनाव के पहले तीन चरणों में 63 से 68 सीट जरूर जीतेगी और तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों और कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाएगी।”

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों