लाइव न्यूज़ :

West Bengal Election 2020: Sourav Ganguly होंगे BJP का चेहरा? TMC MP बोले- टिक नहीं पाएंगे

By गुणातीत ओझा | Updated: November 25, 2020 18:51 IST

टीएमसी सांसद का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। लंबे समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति में आ सकते हैं। भाजपा में शामिल होकर वे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

Open in App

कोलकाता। बिहार चुनावों के नतीजे आ जाने के बाद अब सभी की निगाहें पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। राज्य में सियासी दांव-पेंच के साथ अभी से जमीन तैयार होने लगी है। इस बीच टीएमसी सांसद का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। लंबे समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति में आ सकते हैं। भाजपा में शामिल होकर वे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इन्हीं कयासों पर तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इन कयासों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर सौरव ऐसा फैसला लेते हैं तो उन्हें काफी दुख होगा।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि सौरव गांगुली सभी बंगालियों के लिए एक आइकन हैं, अगर वो राजनीति में आते हैं तो यह मेरे लिए खुशी की बात नहीं होगी। वो बंगाल से इकलौते क्रिकेट कप्तान रहे, टीवी शो के कारण भी फेमस हैं। उनका राजनीति में कोई बैकग्राउंड नहीं हैं, ऐसे में वो यहां नहीं टिक पाएंगे। टीएमसी सांसद ने कहा कि सौरव गांगुली को देश और गरीबों की समस्याओं के बारे में नहीं पता है, ना ही उन्हें गरीबी और मजदूरों की दिक्कत की जानकारी है। भाजपा पर तंज कसते हुए सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, इसी वजह से वो इस तरह की बातें फैला रहे हैं। 

इन कयासों और बयानों से इतर बात करते हैं सौरव गांगुली की। सौरव गांगुली से भी कई बार सवाल किए गए कि क्या वे राजनीति में आएंगे। खुद सौरव गांगुली राजनीति में शामिल होने की अटकलों को हमेशा खारिज करते रहे हैं। बीते दिनों जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में थे, तब उनसे भी सौरव गांगुली को लेकर सवाल किया गया था। अमित शाह ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था और कहा था कि अभी तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है, जब भी कोई फैसला होगा तो जानकारी दी जाएगी। पश्चिम बंगाल में मई 2021 में चुनाव होना है, ऐसे में अभी से ही टीएमसी और भाजपा में जुबानी जंग जारी है।

टॅग्स :सौरव गांगुलीवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं