लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले शख्स की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 13:38 IST

साल 2015 में सांसद अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है । पुलिस ने बताया कि 16 जून को वह अपने दो दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। वहां से फिर वह वापस नहीं लौटा।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे को अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की मौतपरिवार ने शख्स की मौत पर जताई हत्या की आशंका, भाजपा ने उठाए सवाल 2015 में देवाशीष ने मंच पर चढ़कर सासंद को थप्पड़ मारा था

कोलकाता: साल  2015 में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष आचार्य की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है । गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ ही देर बाद उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

गुरुवार तड़के सुबह देवाशीष आचार्य को गंभीर हालत में मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चला है कि उन्हें कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुबह 4 बजे भर्ती कराया गया था और इसके बाद वे लोग चले गए थे । उसके बाद दोपहर में देवाशीष की मौत हो गई । परिवार को जब उनकी रहस्यमय  मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने दावा किया कि देवाशीष की हत्या की गई है ।

बीजेपी नेताओं ने देवाशीष आचार्य की मौत जिन परिस्थितियों में हुई उसको लेकर सवाल उठाए हैं । वहीं उसके परिवारवालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है । देवाशीष 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे ।

क्या है पूरा मामला 

इंडिया टुडे के अनुसार पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि देवाशीष आचार्य 16 जून की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाहर गया था । सोनापेट्या टोल प्लाजा के पास एक चाय की दुकान पर रुके और फिर तीनों लोग मोटरसाइकिल पर सवार हो गए । तभी देवाशीष को एक फोन आया और वह अपने दोस्तों को चाय की दुकान पर छोड़ कर निकल गया । पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चाय की दुकान से निकलने के बाद देवाशीष के साथ क्या हुआ। 

दरअसल  2015 में देवाशीष आचार्य उस समय सुर्खियों में आया । जब उसने मंच पर चढ़कर टीएमसी सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मार दिया । इसके तुरंत बाद टीएमसी समर्थकों ने उन्हें बेरहमी से पीटा था और उन्हें गंभीर स्थिति में छोड़ दिया था ।

देवाशीष को पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया था । हालांकि बाद में अभिषेक बनर्जी कहा था कि उन्होंने देवाशीष को माफ कर दिया है। साथ ही उसे रिहा करने की अपील भी की थी । देवाशीष के परिवार ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था ।

टॅग्स :कोलकाताममता बनर्जीटीएमसीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे