लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः नेता के चार पाकिस्तान बनने के दावे वाले वीडियो से उपजा विवाद

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:07 IST

Open in App

नानूर (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च एक वीडियो क्लिप में एक स्थानीय नेता को हाथ में टीएमसी का पोस्टर लेकर यह कहते हुए सुना गया कि ‘‘अगर भारत के 30 प्रतिशत मुसलमान एकजुट हो जाएं तो चार पाकिस्तान बनाए जा सकते हैं।’’ इस बयान की भाजपा ने जोरदार आलोचना करते हुए जानना चाहा कि क्या बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी इस तरह के बयान का समर्थन करती है।

बहरहाल, टीएमसी ने खुद को बयान से अलग करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहा शेख आलम टीएमसी का सदस्य नहीं है और उसने जो कहा है, पार्टी उसका समर्थन नहीं करती है।

बीरभूम के नानूर में बनाया गया 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो क्लिप में आलम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘हम अल्पसंख्यक 30 फीसदी (आबादी का) हैं। शेष 70 फीसदी हैं। वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे 70 प्रतिशत के सहयोग से सत्ता में आएंगे (बंगाल में)। अगर 30 फीसदी अल्पसंख्यक एकजुट हो जाएं, अगर भारत के मुस्लिम एकजुट हो जाएं, तो चार पाकिस्तान बन सकते हैं। फिर भारत के 70 प्रतिशत कहां जाएंगे?’’

क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इससे टीएमसी की वास्तविक मंशा का पता चलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वीडियो से टीएमसी की सच्चाई बाहर आ गई है। यह गंभीर बात है। भारत में रहने वाला कोई व्यक्ति कैसे दावा कर सकता है कि वह देश को पाकिस्तान बना देगा? हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। ममता जी राज्य और देश के लोगों को जवाब दें।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने एक ट्वीट में पूछा कि क्या ममता बनर्जी आलम के रूख का समर्थन करती हैं।

बहरहाल, टीएमसी के बीरभूम जिला के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने स्पष्ट किया कि आलम सत्तारूढ़ दल का नेता नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘शेख आलम न तो पार्टी का सदस्य है न ही नानूर से नेता है। हमारा उससे कोई संबंध नहीं है। हम इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करते हैं। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल