लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने अपने पद से इस्तीफा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 13:55 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद सबसे पहले राहुल गांधी ने 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में बंगाल में कांग्रेस 5.61 प्रतिशत वोट पाते हुए दो सीटें जीतने में सफल रही।रविवार को ही कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। मंगलवार को पश्चिम बंगालकांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को ही कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिंधिया से कुछ ही घंटे पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद सबसे पहले राहुल गांधी ने 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रेवांत रेड्डी और  कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन घोर निराशाजनक रहा है जहां उसके सांसदों की संख्या साल 2104 के 34 के मुकाबले इस बार घटकर 22 रह गई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की और उसका वोट प्रतिशत 2014 के 17 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 40.5 प्रतिशत तक बढ़ गया। वाम दलों का खाता नहीं खुला जबकि कांग्रेस 5.61 प्रतिशत वोट पाते हुए दो सीटें जीतने में सफल रही।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos