लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता कौस्तव बागची गिरफ्तार, सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 12:24 IST

पुलिस ने कांग्रेस नेता से घंटों पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल कांग्रेस लीडर को पुलिस ने शनिवार को किया गिरफ्तार सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी का है आरोप कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को कोलकाता पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने एक निजी चैनल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के बुर्तोल्ला थाने से पुलिस की एक टीम तड़के करीब तीन बजे बैरकपुर स्थित कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। पुलिस ने कांग्रेस नेता से घंटों पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज 

गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने कांग्रेस नेता बागची के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 354ए (यौन उत्पीड़न), 505(किसी भी व्यक्ति को अपराध करने के लिए प्रेरित करने या प्रेरित करने की संभावना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने धारा 509, 506 और 153 के तहत भारतीय दंड संहिता के अनुसार केस दर्ज किया है। 

कौस्तव बागची ने खुद गिरफ्तारी की दी जानकारी 

शनिवार सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर खुद कांग्रेस नेता ने फेसबुक के जरिए जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कौस्तव बागची झुकेगा नहीं और बहुत जल्द जेल से रिहा होंगे..." उनके पोस्ट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है।

बंगाल कांग्रेस कार्यकर्ता बागची की जल्द रिहाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुर्तोल्ला पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

कांग्रेस ने गिरफ्तारी की किया विरोध 

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने नेता की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा, "मैं कौस्तव बागची को आधी रात को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस की कड़ी निंदा करता हूं।" उन्होंने कहा कि ममता सरकार किसी की बोलने की आजादी नहीं छीन सकती। सरकार को कौस्तव बागची को तुरंत रिहा कर देना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि जैसा कि टीएमसी को मुर्शिदाबाद के सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वो बदले की भावना से बदला लेने की कोशिश कर रही है। इस राज्य में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि कोलकाता पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को आज बैंकशाल अदालत में पेश किया जाएगा और वे उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेसKolkata Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह