लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : कांग्रेस का उसके पुराने गढ़ में सफाया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:38 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच भले ही तीखी लड़ाई रही, लेकिन दोनों दलों ने संयुक्त रूप से अपने साझा विरोधी कांग्रेस का उसके पुराने गढ़ मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में सफाया कर दिया।

कांग्रेस का इन दोनों जिलों में वामपंथ के 34 वर्षों के शासनकाल के दौरान और तृणमूल कांग्रेस के दस वर्षों के शासनकाल में भी दबदबा था, लेकिन इस चुनाव में उसका खाता भी नहीं खुला।

मुर्शिदाबाद को राज्य पार्टी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का गढ़ माना जाता है जबकि मालदा कभी कांग्रेस के दिवंगत नेता एबीए गनी खान चौधरी का गढ़ माना जाता था।

मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के कुल 32 विधानसभा क्षेत्रों में 26 सीटों पर तृणमूल ने जीत दर्ज की, जबकि भगवा दल ने शेष छह सीटों पर अपना परचम लहराया। उम्मीदवारों के निधन के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव रद्द कर दिया गया है।

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस ने 2016 के चुनावों में 20 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी और मालदा के 12 सीटों में सात पर उसने जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के सहयोगी के तौर पर 2016 के चुनावों में माकपा ने मुर्शिदाबाद में चार सीटों पर और मालदा में एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस और वामपंथी दल को 2021 में न केवल इन दो जिलों में बल्कि पूरे राज्य में एक भी सीट नहीं आई।

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में कई रैलियां कीं और सीएए के खिलाफ अपने रूख पर जोर दिया।

वहीं भाजपा ने इन जिलों में रोजगार, शिक्षा और बेहतर सड़क संपर्क का वादा कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे