लाइव न्यूज़ :

West Bengal College's merit list: तीसरी बार सनी लियोनी का नाम आया, लिस्ट में डैनी डेनियल्स और मिया खलीफा भी

By भाषा | Updated: August 29, 2020 21:44 IST

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है।

Open in App
ठळक मुद्देसूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।

कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है।

नाम के साथ आवेदन और अनुक्रमांक भी था। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संचालित कॉलेज छात्र संघ ने पुलिस थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर देखा गया था। इसके पहले कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था। आशुतोष कॉलेज ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालसनी लियोनकनाडाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है