लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला : ईडी ने संदिग्ध सरगना अनुप माझी की 165 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने सोमवार को बताया कि उसने पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले के मामले में अनुप माझी की करीब 165 करोड़ रुपये की संपत्ति धनशोधन कानून के तहत कुर्क की है।

पश्चिम बंगाल में गैर कानूनी तरीके से कोयले का खनन करने के मामले में माझी कथित सरगना है।

केंद्रीय एजेंसी ने बयान जारी कर बताया, ‘‘ इन संपत्तियों में भूमि, फैक्टरी परिसर, संयंत्र, मशीन और दो कंपनियों- इस्पात दामोदर प्राइवेट लिमिटेड व सोनिक थर्मल प्राइवेट लिमिटेड- की संपत्तियां हैं।’’

ईडी ने बताया, ‘‘दोनों कंपनियों का उत्पादन संयंत्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा में है व इनका लाभार्थी अनुप माझी है।’’

बयान के मुताबिक कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 165.86 करोड़ रुपये है।

ईडी का आरोप है कि माझी ने ‘‘अपराध से अर्जित 67.80 करोड़ रुपये की राशि इन कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने एवं इनके संयंत्र/संपत्ति अधिग्रहित करने पर खर्च की।’’

एजेंसी का आरोप है, ‘‘ इसके अलावा अपराध से अर्जित 98.06 करोड़ रुपये की राशि भी इन कंपनियों में स्थानांतरित की गई।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने माझी को छह अप्रैल तक गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है लेकिन जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

करोड़़ों रुपये का यह कोयला घोटाला ईस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड के कुसंतोरिया और कजोरा इलाके की खदानों से जुड़ा है जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के आसपास हैं।

इसी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से सीबीआई ने पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है