लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः सीएम ममता ने गृह मंत्री अमित शाह को साड़ी और खजूर के गुड़ समेत अन्य उपहार दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 14:53 IST

पश्चिम बंगाल सचिवालय में 25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक के बाद सचिवालय की 14वीं मंजिल पर बनर्जी के कक्ष में करीब 15-20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के नियमों और विनियमों से संबंधित कुछ समस्याओं का उल्लेख किया।मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने कहा कि इन्हें ठीक कर दिया गया है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंद कमरे में बैठक की और समझा जाता है कि उन्होंने शाह के समक्ष 100 दिनों की रोजगार योजना के लिए केंद्र द्वारा ‘‘धन जारी नहीं करने’’ का मुद्दा उठाया। एक अधिकारी ने यह बात कही।

 

शाह की अध्यक्षता में यहां पश्चिम बंगाल सचिवालय में 25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक के बाद सचिवालय की 14वीं मंजिल पर बनर्जी के कक्ष में करीब 15-20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। शाह ने 100 दिनों की कार्य योजना के लिए धन जारी करने में ‘‘देरी’’ के लिए जिम्मेदार राज्य के नियमों और विनियमों से संबंधित कुछ समस्याओं का उल्लेख किया।

जिस पर मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने कहा कि इन्हें ठीक कर दिया गया है। बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री को मनरेगा कार्यक्रम के तहत ‘‘बकाया जारी करने’’ के लिए केंद्र को भेजे गए पत्रों की प्रतियां भी सौंपी। अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान बनर्जी ने शाह को एक साड़ी और खजूर के गुड़ समेत अन्य उपहार दिए।

अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बैठक में शामिल हुए।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया