लाइव न्यूज़ :

यूपी के पूर्व कांग्रेसी सीएम और दिग्गज नेता के पोते और परपोते ममता बनर्जी के टीएमसी में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2021 19:14 IST

उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में यह घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं। 

कोलकाताः वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में है। सीएम ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव लड़ेंगी। सिलीगुड़ी में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के दो नेता ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

इस बीच, यूपी कांग्रेस के नेता राजेश पति त्रिपाठी और ललितेश पति त्रिपाठी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए। ललितेश पति त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश टीएमसी राज्य प्रमुख बनाया जा सकता है।

राजेशपति त्रिपाठी पूर्व विधान पार्षद हैं जबकि ललितेशपति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और विधायक रह चुके हैं। तृकां सूत्रों ने बताया कि राजेशपति और ललितेशपति क्रमशः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते हैं।

उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के दोनों नेता - राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी - ने कहा कि वे तृकां प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

ममता ने कहा, ‘‘तृकां में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि हम अब एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जो भाजपा को असली टक्कर दे सकती है।’’ भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने का आरोप लगाते हुये ममता ने कहा कि वह कुछ दिनों में गोवा जा रही हैं ।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में यह घोषणा की थी। इसमें पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा, ‘‘जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े थे, उनकी भावनाओं के चलते यह निर्णय मुझे लेना पड़ा। मैंने कांग्रेस के सारे पदों और प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी जिस वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। त्रिपाठी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने कई प्रमुख जिम्मेदारियां दीं। उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से बातचीत के बाद आगे का फैसला करेंगे। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपश्चिम बंगालMamadi Domboyaकांग्रेसप्रियंका गांधीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह