लाइव न्यूज़ :

ममता ने कहा- मुझे लगता है भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए तृकां, कांग्रेस और माकपा साथ आना चाहिए

By भाषा | Updated: June 26, 2019 18:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने में कुछ भी गलत नहीं : कट मनी मुद्दे पर ममतामुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अवाम की पार्टी हैं तो इससे किसी को बिना सबूत के हमें बदनाम करने का अधिकार नहीं मिल जाता।’’

‘कट मनी’ मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने का प्रयास करती हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन बिना सबूत के किसी को उन्हें बदनाम करने का अधिकार नहीं है।

बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘मैंने जो भी कहा था, वह मैंने पार्टी पार्षदों की आंतरिक बैठक में कहा था। अगर मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने का प्रयास करती हूं तो इसमें क्या गलत है? सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग नहीं हो, अगर मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहती हूं तो क्या गलत है।’’

पिछले एक सप्ताह से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोग इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा कथित तौर पर ली गयी ‘कट मनी’ को लौटाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अवाम की पार्टी हैं तो इससे किसी को बिना सबूत के हमें बदनाम करने का अधिकार नहीं मिल जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के लोग भटपारा में देख रहे हैं कि भाजपा को वोट देकर क्या हो रहा है। मुझे लगता है भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए हम सबको (तृकां, कांग्रेस और माकपा) साथ आना चाहिए। इसका ये मतलब नहीं कि हम हाथ मिला लें लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर समान मुद्दे पर हम साथ आ सकते हैं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए