लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘हम अपना कचरा फेंक रहे हैं और भाजपा उन्हें बटोर रही है

By भाषा | Updated: June 19, 2019 12:48 IST

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि वह ‘‘धोखेबाजों’’ का स्थान ‘‘समर्पित सदस्यों’’ को देंगी और जो लोग ‘‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं। मई के अंतिम सप्ताह में लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से अब तक पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में बनर्जी का यह बयान आया है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी का पुनर्गठन करना चाहती हैं भाजपा में शामिल होने को लेकर भ्रम में हैं, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देनी चाहिए। 

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर बरसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बागी नेताओं को ‘‘लालची और भ्रष्ट’’ बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी ‘‘कचरा बटोर रही है।’’

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि वह ‘‘धोखेबाजों’’ का स्थान ‘‘समर्पित सदस्यों’’ को देंगी और जो लोग ‘‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं। मई के अंतिम सप्ताह में लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से अब तक पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में बनर्जी का यह बयान आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें उन भ्रष्ट और लालची नेताओं की चिंता नहीं है जो दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। वे भाजपा में इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी करनी का फल मिलने का अंदेशा सता रहा था।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

पूरे राज्य के पार्षदों के साथ हुई बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘‘हम अपना कचरा फेंक रहे हैं और भाजपा उन्हें बटोर रही है। लेकिन दूसरी पार्टी में शामिल होकर लोग भ्रष्टाचार की जांच से नहीं बच सकते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी का पुनर्गठन करना चाहती हैं और जो भाजपा में शामिल होने को लेकर भ्रम में हैं, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देनी चाहिए। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग