लाइव न्यूज़ :

उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, प्रधानमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिएः ममता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 20:07 IST

बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की अपील की। बलात्कार पीड़िता और उसकी दो रिश्तेदार एवं उनके वकील रविवार को एक कार से जा रहे थे। रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की दोनों रिश्तेदारों की मौत हो गयी जबकि वह एवं उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये।पीड़िता ने जून 2017 में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने पर केंद्र की भाजपा सरकार की सोमवार को आलोचना की।

बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की अपील की। बलात्कार पीड़िता और उसकी दो रिश्तेदार एवं उनके वकील रविवार को एक कार से जा रहे थे। रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

पीड़िता की दोनों रिश्तेदारों की मौत हो गयी जबकि वह एवं उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये। बनर्जी ने यहां अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘‘ उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए। इसकी जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनायी जानी चाहिए।’’

पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा नीत सरकारों पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की देखभाल करनी चाहिए। पीड़िता ने जून 2017 में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हर रोज भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। देश में फासीवादी शासन चल रहा है। प्रधानमंत्री को देश की देखभाल करनी चाहिए।’’ पीड़िता की मां ने इस दुर्घटना को उसके पूरे परिवार का सफाया करने की साजिश करार दिया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरनरेंद्र मोदीममता बनर्जीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया