लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : तूफान प्रभावित मौसुनी द्वीप को अनिश्चितता के बादलों ने घेरा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:58 IST

Open in App

(अमिताभ रॉय)

मौसुनी (पश्चिम बंगाल), 30 मई बंगाल के मौसुनी द्वीप पर रहने वाले हजारों लोग जीविकोपार्जन के लिए कृषि और पर्यटन पर निर्भर हैं लेकिन ‘यास’ तूफान की वजह से उनके भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं जो पहले ही कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे थे।

दक्षिण 24 परगना जिले के प्रशासन ने भरोसा दिया है कि जल्द ही उन तक राहत पहुंचेगी लेकिन ग्रामीणों की चिंता है कि उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में लंबा समय लग सकता है।

दिन में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ द्वीप पर पहुंचे सुंदरबन मामलों के मंत्री बंकिम हजारा ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों में पका हुआ खाना, पानी और दवाएं वितरित की जा रही हैं और सभी तक राहत पहुंचेगी।

यहां स्थापित सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई है जिसमें एक हजार लोगों के खाने की व्यवस्था है।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी और हुगली नदी के संगम स्थल पर बसे इस द्वीप पर कृषि योग्य भूमि और मत्स्यपालन तालाब बुधवार की सुबह ‘यास’ तूफान की वजह से समुद्र के खारे पानी से भर गए और इसके बाद इलाके में हुई भारी बारिश ने मुश्किल और बढ़ा दी।

द्वीप के दक्षिण हिस्से जहां पर नारियल के पेड़ और मनमोहक तट हैं के लोग वर्ष 2020 तक फलते फूलते पर्यटन उद्योग से रोजगार पा रहे थे लेकिन महामारी और उसके बाद अम्फान तूफान ने इलाके को तबाह कर दिया।

पिछले हफ्ते आई प्राकृतिक आपदा ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, अब भी कई घर पानी में डूबे हैं और ग्रामीण बेसब्री से सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं।

यहां के बल्लियारा गांव स्थित ‘सोनार टोरी’ रिजॉर्ट के मालिक तपन मंडल कहते हैं, ‘‘स्थिति खराब है...महामारी से पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इस तूफान ने इलाके को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सरकार कई लोगों को रोजगार देने वाले यहां के पर्यटन कारोबार की मदद नहीं करती तबतक यहां बहार नहीं आ पाएगी।’’

मछली पालन से रोजी-रोटी चलाने वाले सुबोध दास कहते हैं कि उनके दो तलाबों की मछलियां खारे पानी की वजह से मर गई जबकि वह मीठे पानी में रोहू, कत्ला और टेंगरा प्रजाति की मछलियां पालते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भविष्य अनिश्चित है...मैं बचत से घर चला रहा हूं, नियमित आय खोने के बाद खर्चे पूरे करने के लिए रास्ते तलाश रहा हूं।’’

यहां के छोटे किसान आलम शेख कहते हैं कि मिट्टी की ऊपरी परत बह गई और खारा पानी जमा है जिससे अगले दस साल तक खेती नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां