लाइव न्यूज़ :

प बंगाल: कोलकाता में मजेरहाट पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर दक्षिण पश्चिमी कोलकाता में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई।

पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विरोध प्रदर्शन रैली में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

मजेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था, जिससे दो व्यक्तियों की जान चली गई थी।

पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है और अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित