लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने फर्जी टीकाकरण मामले में आरोपी के कार्यालय की तलाशी ली

By भाषा | Updated: July 15, 2021 01:16 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी देबंजन देब के कार्यालय की बुधवार शाम को तलाशी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देब को पिछले महीने कोलकाता में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। देब खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताता था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने कस्बा इलाके में देब के कार्यालय की एक घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली, जहां से वह अपना अभियान चलाता था। तलाशी के दौरान मामले के मुख्य आरोपी देब और उसके चार गिरफ्तार सहयोगियों को कार्यालय ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कार्यालय से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है जिससे हमें आगे जांच में मदद मिल सकती है।’’ देब (28) को 23 जून को फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस शिविर में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीके की खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह