लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग ने छेड़छाड़ के आरोपी जवान पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:00 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसी) ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी केंद्रीय बल के एक जवान के ‘‘तबादले’’ का कारण बताने को कहा है।

बाल आयोग ने पूछा है कि पॉक्सो कानून के तहत बिना गिरफ्तारी के आरोपी जवान को छोड़ा क्यों गया।

डब्ल्यूबीसीपीसी अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने हुगली ग्रामीण पुलिस जिला से स्पष्टीकरण भी मांगा है कि आरोपी को किस तरह रिहा कर दिया गया।

राज्य में चुनाव ड्यूटी पर आए केंद्रीय बल के जवान ने हुगली जिले के तारकेश्वर में 10वीं की छात्रा से तब छेड़छाड़ की जब वह अपनी दोस्त के घर जा रही थी।

चुनाव आयोग ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी जवान को ड्यूटी से हटा दिया है।

चक्रवर्ती ने हैरानी जताते हुए कहा कि पीड़िता नाबालिग है इसके बावजूद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग