लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:40 IST

Open in App

कोलकाता, 24 मई पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बनर्जी ने 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी से निपटने के बंदोपाध्याय के अनुभव के मद्देनजर उनका कार्यकाल कम से कम छह महीने बढ़ाने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारे मुख्य सचिव का कार्यकाल तीन महीने के लिये बढ़ा दिया गया है। हमें खुशी है क्योंकि उनके पास पिछले साल आए अंफन तूफान के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने का अनुभव है।''

वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी बंदोपाध्याय का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने जा रहा था। उन्हें पिछले साल सितंबर में राजीव सिन्हा के सेवानिवृत होने के बाद पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकौन हैं अमन जैन?, मेटा इंडिया ने इस पद पर नियुक्त किया

भारतVIDEO: राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

क्रिकेट45 दिन से क्रिकेट से दूर, बिग बैश लीग में धमाका कर टी20 विश्व कप में जगह बनाएंगे हरफनमौला शादाब खान

क्राइम अलर्टन खाता न बही, जो फरमान सुना दिया वही सही?, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कोसी-सीमांचल के दियारा में आज भी अघोषित रूप से गुंडा बैंकर्स राज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान