पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:40 IST2021-05-25T00:40:09+5:302021-05-25T00:40:09+5:30

West Bengal Chief Secretary Alapan Bandopadhyay's term extended | पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल बढ़ाया गया

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल बढ़ाया गया

कोलकाता, 24 मई पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बनर्जी ने 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी से निपटने के बंदोपाध्याय के अनुभव के मद्देनजर उनका कार्यकाल कम से कम छह महीने बढ़ाने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारे मुख्य सचिव का कार्यकाल तीन महीने के लिये बढ़ा दिया गया है। हमें खुशी है क्योंकि उनके पास पिछले साल आए अंफन तूफान के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने का अनुभव है।''

वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी बंदोपाध्याय का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने जा रहा था। उन्हें पिछले साल सितंबर में राजीव सिन्हा के सेवानिवृत होने के बाद पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal Chief Secretary Alapan Bandopadhyay's term extended

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे