पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शिष्टाचार की संस्कृति में विश्वास नहीं रखती हैं : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:58 IST2021-01-27T20:58:13+5:302021-01-27T20:58:13+5:30

West Bengal chief minister does not believe in etiquette culture: Dilip Ghosh | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शिष्टाचार की संस्कृति में विश्वास नहीं रखती हैं : दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शिष्टाचार की संस्कृति में विश्वास नहीं रखती हैं : दिलीप घोष

झारग्राम (पश्चिम बंगाल), 27 जनवरी पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘अनुचित’ भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रही हैं। घोष ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ‘‘शिष्टाचार की संस्कृति में विश्वास नहीं रखती हैं।’’

पार्टी के सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, महज राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने के कारण देश के दो शीर्ष नेताओं के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं करती हैं।

घोष ने कहा, ‘‘इस बारे में सोचिए...वह (ममता) प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बाहरी बताती हैं। वह हमारे अतिथियों का अपमान करती हैं। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री को अमर्यादित तरीके से संबोधित किया। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अशिष्ट तरीके से बात की।’’

घोष ने भीड़ से पूछा, ‘‘क्या आप ऐसे लोगों को वोट देना चाहेंगे जो इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस के कुछ और नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं और कहा कि राज्य का सत्तारूढ़ खेमा ‘डूबती हुई नौका’ के समान है।

अधिकारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनसे जानना चाहा था कि उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कमजोर प्रदर्शन क्यों किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट तौर पर बता दिया कि स्थानीय नेताओं द्वारा अपनाए गए भ्रष्ट तौर-तरीके के कारण ऐसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal chief minister does not believe in etiquette culture: Dilip Ghosh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे