लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने को कहा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:54 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों से राज्य में कोविड​​-19 की समग्र स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा।

वहीं, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पांच नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने सागर द्वीप में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से शहर में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को भी कहा जहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि हालात को देखते हुए स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए बंद किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो कार्यालयों को केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्य करने के लिए कहा जा सकता है।

बनर्जी ने बैठक में अधिकारियों से कहा, ‘‘कोविड​​-19 मामले बढ़ रहे हैं...ओमीक्रोन के भी कुछ मामले आए हैं। इसलिए, राज्य की स्थिति की समीक्षा करें। हम कुछ समय के लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने पर विचार कर सकते हैं।’’

वार्षिक गंगासागर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने द्वीप का दौरा कर रहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान और लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी फैसला राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

वहीं, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पांच नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के इस स्वरूप से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने राज्य के लोगों में ओमीक्रोन संक्रमण में तेज बढोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति विदेश से लौटा है, जबकि चार अन्य ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। अधिकारी ने कहा कि चार स्थानीय लोगों में से दो कोलकाता के निवासी हैं जबकि एक हावड़ा व एक दमदम का निवासी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव