लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पत्रकार को थप्पड़ मारने को लेकर तृणमूल कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:22 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), छह जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बांग्ला भाषा के एक समाचार पत्र के पत्रकार को कथित तौर पर थप्पड़ मारने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पत्रकार ने विधायक द्वारा जिला परिषद की आलोचना किये जाने पर एक खबर प्रकाशित की थी।

हालांकि, विधायक ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने पत्रकार को थप्पड़ मारा था।

यह कथित घटना मंगलवार को मैनागुड़ी इलाके में हुई थी। वहां स्थानीय विधायक अनंत देब अधिकारी एक व्यायामशाला का उदघाटन करने गये थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्रकार सोमनाथ चक्रवर्ती द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक विधायक ने उनसे (चक्रवर्ती से) खबर के बारे में पूछा था।

पत्रकार ने जब कहा कि उन्होंने (विधायक ने) जो कुछ कहा था उसने वही लिखा था, तब विधायक ने वहां मौजूद लोगों के सामने पत्रकार को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया।

चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मुझे थप्पड़ मारने को लेकर मैनागुड़ी विधायक अनंत देब अधिकारी के खिलाफ मैंने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी।’’

हालांकि, विधायक ने चक्रवर्ती को थप्पड़ मारने की बात से इनकार करते हुए कहा, ‘‘ हर किसी को यह पढ़ना चाहिए कि पत्रकार ने क्या लिखा था और मुझे बताएं कि क्या इससे मुझे गुस्सा नहीं आएगा। ’’

वहीं, पत्रकारों ने इस घटना के खिलाफ शाम में मैनागुड़ी कस्बे में एक विरोध मार्च निकाला।

विधायक ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद की कथित तौर पर आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया