पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने विधान परिषद बनाने के ममता के चुनावी वादे को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:37 IST2021-05-17T22:37:16+5:302021-05-17T22:37:16+5:30

West Bengal Cabinet approves Mamata's election promise to form Legislative Council | पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने विधान परिषद बनाने के ममता के चुनावी वादे को मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने विधान परिषद बनाने के ममता के चुनावी वादे को मंजूरी दी

कोलकाता, 17 मई पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के विधान परिषद् बनाने के चुनावी वादे को मंजूरी दे दी। बनर्जी ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान उम्र की वजह से टिकट सूची से बाहर रखे गए वरिष्ठ नेताओं के लिए विधान परिषद् बनाए जाने का वादा किया था।

पश्चिम बंगाल में फिलहाल 294 सदस्यीय विधानसभा है लेकिन राज्य में विधान परिषद् नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कैबिनेट ने आज विधान परिषद् के गठन को मंजूरी दे दी। इसे अब राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद आवश्यक मंजूरी के लिए इसे राज्य विधानसभा के पास भेजा जाएगा।’’

संवैधानिक प्रावधान के अनुसार विधान परिषद् का गठन करने या उसे भंग करने के लिए राज्य विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया जाना जरूरी है जिसे सदन की बहुमत से समर्थित होना आवश्यक है।

आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों में विधान परिषद् है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal Cabinet approves Mamata's election promise to form Legislative Council

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे