लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल उपचुनाव: तृणमूल ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विस सीटें जीतीं, शांतिपुर में बड़ी बढ़त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:06 IST

Open in App

कोलकाता, दो नवंबर पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तीन पर जीत हासिल कर ली है। इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज, मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू की गई थी।

पार्टी ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि शांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। दिनहाटा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों के अंतर से और खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

शांतिपुर विधानसभा सीट के अंतिम परिणामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन वहां भी 12 चरणों की मतगणना के बाद तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी, भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास से 41,364 मतों से आगे चल रहे हैं। गोस्वामी को 77,555 और बिस्वास को 36,191 मत मिले हैं।

शांतिपुर के परिणामों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन पार्टी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई। यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे।’’

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिनहाटा तथा शांतिपुर से भाजपा के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे