लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.7 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:11 IST

Open in App

कोलकाता, 30 सितंबर पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 21.7 प्रतिशत प्रतिशत मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 11 बजे तक मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट के लिए करीब 40.23 प्रतिशत और जंगीपुर सीट के लिए करीब 36.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन तीनों सीटों पर कुल 6,97,164 मतदाता हैं। मतगणना तीन अक्टूबर को की जाएगी। भवानीपुर में बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है।

टिबरेवाल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या-72 में एक मतदान केन्द्र पर मतदान प्रक्रिया को जबरन रोक दिया और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

हकीम ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या सड़क किनारे स्टॉल पर चाय पीने से मतदाता प्रभावित होते हैं ? भाजपा जानती है कि वह उपचुनाव हार जाएगी और अब बहाने बना रही है।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से हार गई थीं। अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल में जंगीपुर और समसेरगंज में चुनाव रद्द करना पड़ा था।

मतदान शाम छह तक जारी रहेगा। मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह