पश्चिम बंगाल बजट: हजारों को फायदा?, अप्रैल 2026 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 500 रुपये अतिरिक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2026 17:39 IST2026-02-05T16:29:45+5:302026-02-05T17:39:35+5:30

West Bengal Budget: लक्ष्मी भंडार योजना के तहत, महिला लाभार्थियों को फरवरी 2026 से हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

West Bengal Budget Thousands benefit Rs 1,000 increase salary Anganwadi workers and helpers April 2026 Rs 500 extra under Lakshmi Bhandaar scheme | पश्चिम बंगाल बजट: हजारों को फायदा?, अप्रैल 2026 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 500 रुपये अतिरिक्त

पश्चिम बंगाल बजट: हजारों को फायदा?, अप्रैल 2026 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 500 रुपये अतिरिक्त

Highlightsपश्चिम बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की थी।नौटंकी करने आई थीं...।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम 100 दिन की रोज़गार योजना, आवास योजना जैसी कई योजनाओं में नंबर वन हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के लिए फंडिंग बंद कर दी है। हम यह बजट लोगों के लिए पेश कर रहे हैं, चुनाव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमने अपना वादा निभाया इसलिए, हमने इस फरवरी से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। गिग वर्कर्स के लिए, हम पोर्टल बनाएंगे, जहाँ वे फायदे पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्रैल 2026 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पश्चिम बंगाल बजट 2026-27 पर कहा कि यह झूठे आश्वासनों से भरा हुआ बजट है। आज सुबह जो DA के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है, उस आदेश को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं मान रही हैं।

इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज बैठक हुई और उसमें सभी लोग मौजूद थे। विषय यह था कि पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव में पार्टी नेताओं का क्या विचार है, कैसे आगे जाना चाहिए। नेताओं ने राय दी। बातें सुनी गईं। पश्चिम बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के SIR मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पेश होने पर कहा, "नौटंकी करने आई थीं...अगर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग लड़नी है तो खुद लड़ें, अपने साथ में करोड़ों रुपए खर्च करके 4-5 बैरिस्टर रखने की क्या जरूरत थी...SIR के खिलाफ सबसे पहले राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की थी..."

Web Title: West Bengal Budget Thousands benefit Rs 1,000 increase salary Anganwadi workers and helpers April 2026 Rs 500 extra under Lakshmi Bhandaar scheme

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे