लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: दो बीजेपी प्रत्याशी के घर में हमला, एक अस्पताल में भर्ती, बीजेपी का TMC पर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2019 17:52 IST

पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में दूसरे चररण के मतदान के दौरान एक नोडल निर्वाचन अधिकारी अर्नब रॉय के लापता होने की खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के दम दम लोकसभा सीट के उम्मीदवार समिक भट्टाचार्य के घर पर तोड़फोड़ की गई।  दम दम इलाके के बीजेपी दफ्तर में भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला करवाया गया है, जिसमें कई बीजेपी सदस्यों पर हमला किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  एक बीजेपी नेता चंडी चरण राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इधर कोलकाता  हुगली से बीजेपी उम्‍मीदवार लॉकेट चटर्जी के बांदेल स्थित किराये के मकान में बदमाशों ने की तोड़फोड़ की। बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर इसके लिए आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी इन दोनों मामलों में  टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रही है। बीजेपी का कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को ऐसा करने के लिए कहा गया था। 

पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में दूसरे चररण के मतदान के दौरान एक नोडल निर्वाचन अधिकारी अर्नब रॉय के लापता होने की खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्नब रॉय की जगह किसी दूसरे अधिकारी को वहां पर नियुक्त कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ये दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही लापता हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया