लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल भाजपा का आरोप-तृणमूल से संबंध रखनेवालों को ही सिर्फ टीके की खुराक दी जा रही

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:42 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस पर सिर्फ सत्तारूढ़ दल से संबंधित लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दिए जाने का आरोप लगाते हुए राज्य में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी ने कोलकाता के अलीपुर इलाके में गिरफ्तारी दी, जबकि भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने पश्चिम वर्द्धमान जिले के आसनसोल में गिरफ्तारी दी।

चौधरी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों के टीकाकरण में में पक्षपात कर रही है और सिर्फ अपने लोगों को ही टीके की खुराक दे रही है।’’ केंद्र सरकार की वेबसाइट के अनुसार पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

चौधरी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन में ले जाए जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘ देवरंजन देव जैसे नकली आईएएस जिन्होंने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित किए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सरकार आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है।’’

देवरंजन को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। उस पर कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनकर कस्बा इलाके में संदिग्ध टीकाकरण शिविर लगाने का आरोप है। इस संबंध में आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेताओँ ने इसी तरह के प्रदर्शन हावड़ा, उत्तर 24 परगना और बीरभूम जिले में भी किए।

भाजपा के प्रदर्शनकारियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में एहतियातन हिरासत में लिया गया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष अभी राज्य में नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह