लाइव न्यूज़ :

प बंगाल: भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:42 IST

Open in App

कोलकाता, 30 नवंबर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक रैली में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा उनके लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए सोमवार को उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।

इसके साथ ही घोष ने कहा कि एक विपक्षी पार्टी के नेता के लिए बनर्जी के आचरण में शिष्टाचार का अभाव था।

बनर्जी ने रविवार को दक्षिणी चौबीस परगना जिले में आयोजित एक रैली में कथित तौर पर घोष के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था जिसके लिए घोष ने वकील ने उन्हें नोटिस भेजा।

घोष ने कहा कि तृणमूल नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर अदालत निर्णय देगी और इसके साथ ही समाज को सोचना होगा कि इस प्रकार की राजनीति की अनुमति होनी चाहिए या नहीं।

अभिषेक बनर्जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं और उन्हें तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो की हैसियत वाला नेता माना जाता है।

घोष ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले नेता विपक्षी दल के प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कानून तो अपना काम करेगा लेकिन दूसरों के प्रति सभ्य आचरण भी होना चाहिए।”

बनर्जी ने रविवार को सतगछिया में आयोजित एक रैली में घोष की आलोचना की थी।

घोष ने कहा, “समाज उनसे (बनर्जी) कुछ शिष्टाचार की अपेक्षा रखता है। कानून तो औपचारिकता हैं, लेकिन व्यक्ति द्वारा किया गया आचरण मायने रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव