लाइव न्यूज़ :

बंगाल: भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों से की पार्टी के साथ रहने की अपील

By विशाल कुमार | Updated: October 2, 2021 11:28 IST

मई में राज्य के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से मुकुल रॉय सहित चार विधायक टीएमसी में शामिल हो गए. पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी पाला बदल लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को ही रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की.पिछले महीने ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मजूमदार पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे थे. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दलबदल का सिलसिला को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा.मई में राज्य के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से मुकुल रॉय सहित चार विधायक टीएमसी में शामिल हो गए.

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिल रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण शुक्रवार को नए पार्टी अध्यक्ष  सुकंता मजूमदार ने विधायकों से पार्टी के साथ रहने और मिलकर काम करने की अपील की.

दरअसल, बीते शुक्रवार को ही रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके लिए भगवा दल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी के क्षेत्र में चल रहे ‘तमाशे के साथ’ आम लोगों के लिए काम करना असंभव हो गया है.

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कल्याणी के इस बयान के बाद उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता देने में देरी नहीं की.

पिछले महीने ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मजूमदार पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे थे. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दलबदल का सिलसिला को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा.

कल्याणी की घोषणा के बाद कोलकाता में उन्होंने पार्टी विधायकों के लिए एक अपील जारी की और कहा कि हम अपने विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं. पार्टी का हित व्यक्ति के हित से बड़ा होता है. मैं सभी से पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए साथ आने और हमारे साथ काम करने की अपील करता हूं.

बता दें कि, मई में राज्य के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से मुकुल रॉय सहित चार विधायक टीएमसी में शामिल हो गए. पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी पाला बदल लिया था.

कल्याणी के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मजूमदार ने कहा कि देबाश्री चौधरी रायगंज (उत्तर दिनाजपुर जिले) में हमारी सांसद हैं और उसी संसदीय क्षेत्र से हमारी विधायक ने हमारी पार्टी छोड़ दी है. एक ही क्षेत्र के हमारे सांसद और विधायक के बीच मतभेद चिंता का विषय है.

पार्टी की अनुशासन समिति ने कल्याणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कल्याणी से विधानसभा से इस्तीफा देने को कहा है.

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया