लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल भाजपा में भगदड़, विधायक कृष्ण कल्याणी नाराज, सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार एमएलए टीएमसी में हो चुके हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2021 21:12 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा छोड़ने वालों की जरूर गंभीर शिकायतें रही होंगी, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया। उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे। 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में रायगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

कल्याणी ने कहा कि भाजपा छोड़ने वालों की जरूर गंभीर शिकायतें रही होंगी, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया। कल्याणी ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और मैंने मुद्दों के समाधान के लिए एक समय सीमा दी है, अन्यथा मुझे सोचना होगा।’’

हालांकि, कल्याणी ने अपनी शिकायतों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे, कल्याणी ने कहा कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और सही समय पर अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं। कल्याणी ने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos