लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: मतदान के दौरान बीमार पड़ने से भाजपा के बूथ एजेंट की मौत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:18 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक मतदान केन्द्र पर बीमार पड़ने के बाद भाजपा के बूथ एजेंट की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग ने इस घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या 107 पर भाजपा के एजेंट अभिजीत सामंत मतदान शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बीमार पड़ गए।

अधिकारी ने कहा कि सामंत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े मतदाताओं ने आरोप लगाया कि सामंत ने सीने में दर्द की शिकायत और उल्टियां की, लेकिन चुनाव अधिकारियों और केन्द्रीय बलों के कर्मियों ने उनकी सुध नहीं ली।

अधिकारी ने कहा, ''हमें शिकायत मिली है कि एजेंट ने जब तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो उसकी अच्छी तरह देखभाल नहीं की गई। हमने वहां तैनात पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांगी है।''

इस बीच, पुलिस ने कहा कि नदिया की चकदाह सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को मतदान केन्द्र के बाहर बंदूक के साथ घूमने के चलते हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि भौमिक मतदान केंद्र संख्या 44 और 45 के बाहर बंदूक लेकर आया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया है और बंदूक जब्त कर ली गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ''उम्मीदवार पतलून में बंदूक लगाकर इधर-उधर घूम रहा था। केन्द्रीय बलों और पुलिस ने जब उसे रोका तो उसने बंदूक नीचे गिरा दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट तलब की गई है। ''

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर