पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है : भाजपा राज्य प्रमुख

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:24 IST2020-11-25T13:24:12+5:302020-11-25T13:24:12+5:30

West Bengal becomes second Kashmir: BJP state head | पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है : भाजपा राज्य प्रमुख

पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है : भाजपा राज्य प्रमुख

कोलकाता, 25 नवम्बर पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘‘दूसरा कश्मीर’’ बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां ‘‘कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है’’।

घोष ने बीरभूम जिले में ‘चा-चक्रा’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है - बम बनाने की फैक्ट्री।’’

उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘ बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal becomes second Kashmir: BJP state head

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे