लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल बार काउंसिल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए लिखा पत्र, भाजपा ने जतायी आपत्ति

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:05 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक देब ने देश के प्रधान न्यायालय को पत्र लिखकर कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को हटाने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि उनका रुख ‘भेदभावपूर्ण’ है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि यह ‘‘न्यायपालिका पर धौंस जमाने’’ का प्रयास है।

भाजपा ने दावा किया कि बार काउंसिल, जिसके अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बजबज के विधायक अशोक देब हैं, ने इस मांग को आगे बढ़ाया है क्योंकि उच्च न्यायालय ने चुनाव के बाद की हिंसा के लिए हाल ही में ममता बनर्जी नेतृत्व वाली सरकार की खिंचाई की थी।

देब ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण को अपने पत्र में कहा, ‘‘हम आपसे माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने की प्रार्थना करते हैं।’’ हालिया कुछ मामलों का हवाला देते हुए देब ने आरोप लगाया कि ‘‘कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पक्षपाती हैं।’’

भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने हालांकि दावा किया कि न्यायमूर्ति बिंदल को हटाने की मांग पूरी तरह राजनीतिक है। मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘चूंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ममता बनर्जी नेतृत्व वाली सरकार को चुनाव बाद की हिंसा पर जिम्मेदार ठहरा रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री बार काउंसिल के नाम पर बज बज के तृणमूल विधायक अशोक कुमार देब का इस्तेमाल करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग कर रही है? यह न्यायपालिका पर धौंस जमाने का प्रयास नहीं है ?’’

मालवीय के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा ने भी कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है। इंग्लिश बाजार की विधायक मित्रा ने कहा, ‘‘राज्यपाल के बाद अब मुख्य न्यायाधीश पर हमला हो रहा है।’’ छह बार के विधायक देब तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर