पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सोनिया, मनमोहन, राहुल और कई अन्य नेता ‘स्टार प्रचारक’ होंगे

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:24 IST2021-03-12T20:24:31+5:302021-03-12T20:24:31+5:30

West Bengal Assembly Elections: Sonia, Manmohan, Rahul and many other leaders will be 'Star Campaigners' | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सोनिया, मनमोहन, राहुल और कई अन्य नेता ‘स्टार प्रचारक’ होंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सोनिया, मनमोहन, राहुल और कई अन्य नेता ‘स्टार प्रचारक’ होंगे

नयी दिल्ली, 12 मार्च कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है उनमें सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी, जितिन प्रसाद, नवजोत सिद्धू और कई अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal Assembly Elections: Sonia, Manmohan, Rahul and many other leaders will be 'Star Campaigners'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे