लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा के एक और विधायक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:51 IST

Open in App

कोलकाता, 19 सितंबर पश्चिम बंगाल में रायगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

कल्याणी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा छोड़ने वालों की जरूर गंभीर शिकायतें रही होंगी, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया। कल्याणी ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और मैंने मुद्दों के समाधान के लिए एक समय सीमा दी है, अन्यथा मुझे सोचना होगा।’’

हालांकि, कल्याणी ने अपनी शिकायतों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे, कल्याणी ने कहा कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और सही समय पर अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं। कल्याणी ने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो