पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके, रिक्टल स्केल पर दर्ज 4.2 तीव्रता
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 27, 2018 06:15 IST2018-04-27T06:14:12+5:302018-04-27T06:15:33+5:30
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप रात करीब ढाई बजे आया।

पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके, रिक्टल स्केल पर दर्ज 4.2 तीव्रता
कलकत्ता, 27 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप रात करीब ढाई बजे आया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का शहर दीनाजपुर था। हांलाकि इस भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न ही किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर है।
बता दें कि इससे पहले बीती 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई थी। इसमें किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था हांलाकि कुछ घरों की छत में दरारें आ गई थीं। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे।
An earthquake of Magnitude 4.2, occurred in Dakshin Dinajpur at 02:24 am today. #WestBengal
— ANI (@ANI) April 27, 2018
क्या होता है भूकंप
पूरी धरती 12 प्लेटों पर स्थित है। इन प्लेटों को टैक्टोनिक प्लेट कहा जाता है। इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है। टैक्टोनिक प्लेट लावा पर तैरती हैं। ये जब आपस में टकराती हैं, तो उर्जा निकलती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।
ये प्लेटें धीरे-धीरे घूमती रहती हैं। हर साल 4-5 मिमी अपने स्थान से खिसक जाती हैं। कई बार ये प्लेट टकरा जाती हैं। ये प्लेटें सतह से करीब 30 से 50 किमी नीचे हैं।