लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: अमित शाह ने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:34 IST

Open in App

कोलकाता, चार नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले वाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के पताशपुर में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाह ने घोराई के परिवार से कोलकाता हवाई अड्डे पर मुलाकात की।

भाजपा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शिकायत की है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और दूसरी बार घोराई के पोस्टमार्टम की मांग करने के बाद राज्य सरकार परिवार के प्रति उदासीनता बरत रही है।

शाह ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिवार से कोलकाता में मुलाकात की। मैं इस बहादुर परिवार के सामने नतमस्तक हूं। पश्चिम बंगाल में दमन और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा हमेशा ऋणी रहेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे