लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्त ने ‘निजी वजहों’ से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:08 IST

Open in App

कोलकाता, 14 सितंबर पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्त ने ‘‘निजी वजहों’’ का हवाला देते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राज भवन ने यह जानकारी दी।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 165 के अनुसार पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता, वरिष्ठ वकील किशोर दत्त का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।’’

फरवरी 2017 में प्रभार संभालने वाले दत्त पश्चिम बंगाल के चौथे महाधिवक्ता हैं जिन्होंने ममता बनर्जी के शासन के दौरान पद से इस्तीफा दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के 2011 में सत्ता में आने के बाद सबसे पहले अनिंद्य मित्रा ने महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण किया था और बाद में इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद इस पद पर आने वाले बिमल चटर्जी और जयंत मित्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos