लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से स्थिति गंभीर, 14 लोगों की मौत, 2.5 लाख लोग विस्थापित

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 15:50 IST

पश्चिम बंगाल में दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दामोदर घाटी निगम बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सड़कों और घरों में भर जाने से राज्य के छह जिलों के कम से कम 2.5 लाख लोग विस्थापित हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। दामोदर घाटी निगम बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद सड़कों और घरों में पानी भर गया। पश्चिम बंगाल के छह जिलों के कम से कम 2.5 लाख लोग विस्थान के लिए मजबूर हुए। 

मानसून के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण कई राज्यों में स्थितियां बेहद गंभीर हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी वर्षा जनित हादसे कहर बरपा रहे हैं। जिसके चलते कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में आबादी को विस्थापित किया गया है।

पश्चिम बंगाल में दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दामोदर घाटी निगम बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सड़कों और घरों में भर जाने से राज्य के छह जिलों के कम से कम 2.5 लाख लोग विस्थापित हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विस्थापितों के लिए आश्रय स्थल बनाए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले एक सप्ताह से राहत अभियान चल रहा है। पूर्व वर्द्धमान, पश्चिम वर्द्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले के अनेक स्थानों में कमर तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रशासन राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जुटा

अधिकारी के मुताबिक एक लाख से अधिक तिरपाल, एक हजार मीट्रिक टन चावल, पानी के हजारों पाउच और साफ कपड़े आश्रय गृह भेजे गए हैं। उन्होंने कहा,'हम बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले सभी 14 लोगों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। हमें जिला प्रशासन से अंतिम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।'

सेना और वायु सेना ने चलाया अभियान

सेना और वायु सेना ने सोमवार को हुगली जिले में बचाव अभियान चला रही हैं। जहां पर नदियां तटों को तोड़ते हुए बह रही हैं, जिससे गांवों में बाढ़ आ गई है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालबाढ़मानसूनमौसममौसम रिपोर्टभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है