पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा 'शुद्धिकरण', 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल का दामन, पहले सेनेटाइजर से किया साफ

By अभिषेक पारीक | Updated: June 24, 2021 17:41 IST2021-06-24T17:33:58+5:302021-06-24T17:41:45+5:30

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

west bengal 150 bjp workers join trinamool congress in birbhum | पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा 'शुद्धिकरण', 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल का दामन, पहले सेनेटाइजर से किया साफ

तृणमूल में शामिल होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को 'शुद्ध' किया गया। (फोटोः वीडियो ग्रैब)

Highlightsबीरभूम में 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल का हाथ थाम लिया है। तृणमूल में शामिल होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सेनिटाइजर से 'शुद्ध' किया गया।नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं में 'भाजपा का वायरस था और उन्हें सेनिटाइज़र से साफ किया गया।'

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीरभूम में 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल का हाथ थाम लिया है। हालांकि तृणमूल में शामिल होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सेनिटाइजर से 'शुद्ध' किया गया।

घटना बीरभूम के इलामबाजार ब्लॉक की है। तृणमूल के स्थानीय नेता ने दावा किया है कि इन भाजपा कार्यकर्ताओं में 'भाजपा का वायरस था और उन्हें सेनिटाइज़र से साफ किया गया था।'

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्थानीय नेता सेनिटाइजर का भाजपा नेताओं पर छिड़काव करते नजर आ रहे हैं। 'शुद्धि' की प्रक्रिया बीरभूम में एक पार्टी कार्यक्रम में की गई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भाग लिया था।

सिर मुंडवाकर किया था प्रायश्चित

इससे पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता अपने सिर मुंडवाने और गंजाजल छिड़कवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि उन्होंने भाजपा में शामिल होकर गलती की थी। इसके लिए उन्होंने सिर मुंडवाकर कर और गंगाजल छिड़ककर प्रायश्चित किया था। आरामबाग की सांसद अपरूपा पोद्दार उन्हें वापस तृणमूल में लेकर आई थीं। 

विधानसभा चुनाव में जीती थी तृणमूल

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी और पार्टी एक बार फिर सत्ता में लौटी थी। हालांकि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के तृणमूल कांग्रेस में लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा का कहना है कि हिंसा के डर से लोग भाजपा छोड़कर के तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 

Web Title: west bengal 150 bjp workers join trinamool congress in birbhum

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे