लाइव न्यूज़ :

Corona Update: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 110 नए मामले आए सामने, एक दिन में 8 लोगों ने गंवाई अपनी जान

By सुमित राय | Updated: May 12, 2020 18:19 IST

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में अब तक 2063 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को राज्य में कोविड-29 के 110 नए मामले सामने आए, जबकि 8 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो गई। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई है।

पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने बताया, "राज्य में आज (मंगलवार) कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई।

बंगाल में 2 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 2063 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 190 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 499 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में 70 हजार से ज्यादा लोग

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 70756 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 22454 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी कोरोना के 46008 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए