लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में सीआईडी के आरोपपत्र में 10 लोगों के नाम

By भाषा | Updated: January 2, 2021 11:40 IST

Open in App

(पहले और दूसरे पैरा में आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में शुक्रवार दोपहर को बैरकपुर अदालत में आरोपपत्र दायर किया, इसमें कम से कम 10 लोगों के नाम हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की जांच एजेंसी ने शुक्ला की हत्या के 87 दिन बाद आरोपपत्र दायर किया है। इसमें 12 अन्य संदिग्धों के भी नाम हैं, जिनमें से दो तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं जिनका ताल्लुक बैरकपुर तथा टीटागढ़ से है।

अधिकारी के अनुसार अगर इन 12 संदिग्धों की इस मामले में लिप्तता पाई गई तो एजेंसी बाद में एक पूरक आरोप पत्र दायर करेगी।

सीआईडी ने हत्या में कथित लिप्तता के आरोप में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्ला बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी सहयोगी थे और बाइक सवार हमलावरों ने पिछले साल चार अक्टूबर को टीटागढ़ में पार्टी कार्यालय के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह