लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 09:23 IST

West Asia war: दीक्षित के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर शव सौंपा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतलाल और मिताली ने तीन दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके शव वापस लाने की मांग की थी। निर्देश देने की मांग की थी कि शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए। अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

मुंबईः पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान पिछले महीने ओमान तट के निकट हुए संदिग्ध ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया गया। ‘नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया’ (एनयूएसआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनयूएसआई के एक सदस्य ने बताया कि दीक्षित के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर शव सौंपा गया।

अमृतलाल और मिताली ने तीन दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके शव वापस लाने की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की थी कि शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

चार मार्च को ओमान के तट के पास विस्फोटक से लदी ड्रोन बोट ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसमें सोलंकी की मौत हो गई थी। सोलंकी परिवार ने मांग की है कि जांच और फॉरेंसिक रिकॉर्ड उन्हें सौंपे जाएं। याचिका में यह भी कहा गया कि परिवार ने जहाज के स्वामित्व वाली को कई ईमेल भेजे, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया।

टॅग्स :Omanबॉम्बे हाई कोर्टBombay High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल