पश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 09:23 IST2026-04-06T09:22:18+5:302026-04-06T09:23:01+5:30

West Asia war: दीक्षित के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर शव सौंपा गया।

West Asia war Body 25-year-old sailor Dixit Solanki lost his life in drone boat attack off Oman coast, brought to Mumbai | पश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsअमृतलाल और मिताली ने तीन दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके शव वापस लाने की मांग की थी। निर्देश देने की मांग की थी कि शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए। अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

मुंबईः पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान पिछले महीने ओमान तट के निकट हुए संदिग्ध ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया गया। ‘नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया’ (एनयूएसआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनयूएसआई के एक सदस्य ने बताया कि दीक्षित के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर शव सौंपा गया।

अमृतलाल और मिताली ने तीन दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके शव वापस लाने की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की थी कि शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

चार मार्च को ओमान के तट के पास विस्फोटक से लदी ड्रोन बोट ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसमें सोलंकी की मौत हो गई थी। सोलंकी परिवार ने मांग की है कि जांच और फॉरेंसिक रिकॉर्ड उन्हें सौंपे जाएं। याचिका में यह भी कहा गया कि परिवार ने जहाज के स्वामित्व वाली को कई ईमेल भेजे, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया।

Web Title: West Asia war Body 25-year-old sailor Dixit Solanki lost his life in drone boat attack off Oman coast, brought to Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे