लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के अधिकार के लिए पहले भी डटे थे और आज भी डटे हैं: राहुल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकार के लिए पहले भी डटी थी और आज भी डटी है।

उन्होंने अपना एक पुराने भाषण और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के आज के संवाददाता सम्मेलन के अंश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘महिलाओं के अधिकार के लिए पहले भी डटे थे,अब भी डटे हैं!’’

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

प्रियंका ने लखनऊ में संवाददताओं से बातचीत में जोर देकर यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वह राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी जी द्वारा कांग्रेस पार्टी की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। यह राजनीति को नई दिशा, महिलाओं को आत्मबल देगा। अब उत्तरप्रदेश की महिलाएं डरेंगी नहीं बल्कि मजबूती से कहेंगी।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा स्वागतयोग्य है। कांग्रेस पार्टी ने देश को महिला राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिए लेकिन भाजपा आजतक किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है।’’

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रियंका गांधी की घोषणा को ‘क्रांतिकारी कदम’ करार देते हुए कहा कि इससे महिलाओं को समान अवसर और समान अधिकार मिलने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी